Gandhi English Medium School, Riwa (Arang) GEMS: आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पूरा होने पर यहां भारत देश के हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लहराया जा रहा है इसी कड़ी में रीवा स्थित गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्री-प्राइमरी के छात्र- छात्राओं द्वारा 13 अगस्त को स्कूल प्रांगण में तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा जुलूस में राष्ट्रभक्ति नारों के साथ विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराते हुए जिसमें जय जवान जय किसान, वंदे मातरम, घर घर की शान तिरंगा है अपना अभिमान तिरंगा,जय हिन्द जय भारत का नारा लगाया जा रहा था। इसी कड़ी को जारी रखते हुए विद्यालय की कक्षा नर्सरी से पी पी- 2 तक के विद्यार्थियों द्वारा देश के आजादी हेतु अपना प्राण निछावर करने वाले वीरों एवं वीरांगनाओं के रूप में फैंसी ड्रेस प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं कविताओं का प्रदर्शन किया। नर्सरी पी पी- 1 एवं पी पी -2 के नन्हे-मुन्ने नें अपनी राष्ट्र के प्रति भक्ति दिखाते हुए छोटी रैली का आयोजन किया जिसमें प्यारे बच्चों ने भारत देश अमर रहे जैसे नारे लगाए। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बच्चों का पूर्ण...
Popular posts from this blog
EARTH DAY CELEBRATION AT GEMS RIWA.
INDEPENDENCE DAY CELEBRATION 2022
Gandhi English Medium School, Riwa Worship *उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* *रीवा*:- ग्राम पंचायत रीवा स्थित गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के 75 वी वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शाला में विशिष्ट अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक उमर खान सर ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं आजादी के अमृत महोत्सव से सबको परिचय कराया एवं शुभकामनाएं दी। इस कड़ी में राष्ट्रीय झंडे की विशेषताओं का वर्णन किया गया एवं तिरंगा झंडा के सम्मान के नियमों की चर्चा की गई तथा कक्षा 1 से 5वी के विद्यार्थियों द्वारा शाला प्रांगण में क़दमताल करते हुए मार्च पास्ट किया गया। इस प्रकार आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ का सफल आयोजन किया गया।विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।

Comments
Post a Comment